logo

रांची में महिला से दरिंदगी, रेप के बाद पत्थर से कूचकर मार डाला; करीबी पर शक

सही्ाी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में महिला के साथ दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। दरअसल डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इससे भी जब हैवानों का मन नहीं भरा तो पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह महिला का शव उसके मकान से मिला है। महिला की पहचान सुकरो उराइन (54) के रूप में हुई है। वह चुटिया की रहने वाली है। फिलहाल बड़ा घाघरा में रेंट पर रह रही थी। डोरंडा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


पुलिस जांच में जुटी 
पुलिस को खून से सना एक पत्थर मिला है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का पति गुमला में था। पुलिस ने पति दहरू उरांव को मामले की जानकारी दी। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किये। 


किसी करीबी का हाथ है 
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इम मामले में एक टीम का गठन किया है। हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में गठित टीम में डोरंडा थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला के घर पर एक व्यक्ति आया-जाया करता था। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे उसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।