logo

धनबाद : जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को बीच बदले गए 5 थाना प्रभारी, SSP ने की कार्रवाई

tabadala2.jpg

धनबाद:
धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को बीच पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के SSP संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई थाना प्रथारी का तबादला किया है। इनमें राजगंज, महुदा, मधुबन, लोदना और कुमारधुबी ओपी का प्रभारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार आलोक सिंह को राजगंज, गंगा सागर ओझा को महुदा, चंदन को मधुबन, संजीव सिंह को लोदाना और संदीप यादव को कुमारधुबी ओपी का प्रभारी बनाया गया हैं। एसएसपी ने अविलंब सभी पुलिस अधिकारियों को उनके पदस्थापित जगहों पर योगदान देने का निर्देश दिया है।