logo

MAXIZONE : बहुचर्चित चिटफंड घोटाले में ईडी ने कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह व पत्नी के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया

cheat.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले में ईडी ने मैक्सीजोन कंपनी कंपनी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया है। कंपनी पर 308 करोड़ के घोटाले का आरोप है। आरोप पत्र में कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को मुख्य रूप से आरोपित किया है। मालूम हो कि ईडी ने कंपनी पर झारखंड व पड़ोसी राज्यों में चिटफंड के माध्यम से आम लोगों से लगभग 500 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय से ईडी ने अभियुक्तों द्वारा खरीदी गयी अचल संपत्ति को कुर्क करने का भी आग्रह किया गया है।

पीएमएलए कोर्ट में दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि मैक्सीजोन टेक प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के रूप में निबंधित नहीं थी। इसके बाद भी कंपनी द्वारा मार्केटिंग का काम किया जा रहा था। अवैध ढंग से आम लोगों को बहला-फुसला कर अधिक इंटरेस्ट देने की बिना पर निवेश कराया जाता था। छोटी अवधि में आम लोगों को अधिक रिटर्न देने का भरोसा दिया जाता था। इस क्रम में कंपनी अपनी साख को आम लोगों के बीच स्थापित करने के उद्देश्य से 15-20 फीसदी का रिटर्न भी देती थी। इस तरह आम लोगों को फंसा कर उनसे अरबों रुपए का निवेश करायी। चंद्रभूषण सिंह काफी दिनों तक फरार भी रहा। उस अवधि में वह अपना नाम भी बदलता रहा।

मालूम हो की ईडी ने इस मामले में जमशेदपुर के साकची थाने में इसीआईआर दर्ज किया था। उसके बाद ईडी ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी। इसको लेकर चंद्रभूषण सिंह के ठिकानों पर छापेमारी भी की गयी थी। उसके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, देहरादून और वैशाली स्थित पैतृक गांव में छापा मारा गया था। इसमें कई अवैध दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

Tags - Jharkhand MAXIZONE Chitfund Company ED Chargesheet 308 Crore Scam