न्यूज 11 भारत
राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में कभी गर्मी तो कभी राहत की स्थिति बन रही है। मौसम लगातार करवट ले रहा है। होली के दिन जिस प्रकार बारिश की बूंदे कई जिलों में बरसी है। उसी प्रकार अभी एक से तीन घंटे में रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। जिसमें मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उसमें रांची के अलावा चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और पश्चिम सिंहभूम शामिल है।
यह भी पढ़ें : दोहरे हत्याकांड में फरार JDU के पूर्व विधायक रामबालक सिंह छपरा जंक्शन से गिरफ्तार

सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT