logo

Blind T20 Worldcup 2022  : फाइनल मुकाबला में भारत ने बांग्लादेश को 277 रनों का दिया लक्ष्य

blind_cricket1.jpg

डेस्क:
ब्लाइंड T20 विश्वकप 2022 (Blind T20 World Cup 2022) के फाइनल मुकाबला आज बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाया है। वहीं भारत की ओर से कप्तान अजय रेड्डी 50 बॉल पर नाबाद 100 बनाया। अब इस मैच को जीतने के लिए बांग्लादेश की टीम को 277 रन बनाने की जरूरत है। 

सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया
गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बड़े अंतर से जीत दर्ज किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 206 रनों से हराया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल दिखाकर 20 ओवर में 337 रन बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 130 रन पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में झारखंड के सुजीत मुंडा (Sujit Munda) ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 9 गेंदों में 14 रन बनाए इसके साथ ही टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। बता दें कि इस विश्वकप में अबतक भारत का सफर काफी अच्छा रहा है। भारत ने अब तक अपने सारे मैचों में जीत हासिल की है।