logo

भारत-न्यूजीलैंड टीम पहुंची रांची, कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ी होटल के लिए हुए रवाना

reached_ranchi.jpg

रांची:
भारत और न्यूजीलैंड की टीम रांची पहुंच गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई है। खिलाड़ी यहां से सीधे रेडिसन ब्लू जाएंगे। पहले भारतीय टीम होटल के लिए रवाना हुई। उसके बाद न्यूजीलैंड की बस निकलीं। खिलाड़ियों के आने के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ।  ट्रैफिक व्यस्था में भी बदलाव किया गया था । रास्ते में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा गया । बता दें कि 27 जनवरी को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। इस लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

26 जनवरी को करेंगे प्रैक्टिस
 बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खिलाड़ी होटल रेडिशन ब्लू के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उनके रहने का इंतजाम किया गया है। खिलाड़ी आज होटल में ही विश्राम करेंगे और 26 जनवरी को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने जेएससीए स्टेडियम जाएंगे। जेएससीए स्टेडियम में सारी जरूरी तैयारियां कर ली गई है। रंग-रोगन का काम हो चुका है। साफ-सफाई भी करवा दी गई है।


रांची का स्टेडियम भारतीय टीम के लिए लक्की
उल्लेखनीय है कि जेएससीए स्टेडियम में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 12 फरवरी, 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच, दूसरा टी-20 मैच 07 अक्टूबर, 2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, तीसरा टी-20 मैच 19 नवंबर, 2021 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की।