logo

Good News : SAFF U- 18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को मिली शानदार जीत, नेपाल को हराया

under_18.jpg

जमशेजपुरः
अंडर 18 महिला फुटबॉल में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली है। भारतीय टीम ने नेपाल को 5-0 से हरा दिया। जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जा रहे मैच में भारत ने नेपाल पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 11 नंबर खिलाड़ी अनिता कुमारी दोनों गोल करने में सफल रही। 36वें मिनट पर भारत ने तीसरा गोल मारा। यह गोल लिंडा के नाम रहा। खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, टाटा स्टील सीएसआर के उपाध्यक्ष चाणक्य चौणरी समेत कई खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद थे। 

विपक्षी टीम नहीं कर सका गोल 
नेपाल के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। भारत की तरफ से 17वें और 19वें मिनट में भारतीय स्ट्राइकर अनिता कुमार ने दो गोल दागकर पहले भारत को बढ़त दिलाया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड सरकार और AIFF द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 


17 मार्च को अगला मैच 
अब अगला मैच 17 मार्च को नेपाल और बांग्लादेश के बीच शाम सात बजे से होगा। 19 को बांग्लादेश की टीम इंडिया से खेलेगी। 21 और नेपाल और भारत की टीम फिर आमने सामने होगी। 23 को बांग्लादेश और नेपाल के बीच एक और मैच होगा। 25 मार्च को भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ दूसरा मैच खेलेगी।