डेस्क:
स्पेन के वालेंशिया में आयोजित FIH नेशनल विमेन हॉकी चैंपियनशिप (FIH National Women's Hockey Championship) में भारतीय महिला हॉकी ने शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर भारत इस चैंपियनशिप में विजेता बनीं है। विजेता महिला टीम में झारखंड के 4 खिलाड़ी शामिल है। इनमें सलीमा टेटे,निकी प्रधान,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं। इन्होंने इस प्रतियोगिता में काफी शानदार खेल देखाया है। सलीमा ,संगीता और ब्यूटी ने विभिन्न मैचों में एक-एक गोल किए हैं।

2023-24 प्रो लीग में की अपनी जगह पक्की
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया और इस जीत के चलते भारतीय हॉकी महिला टीम ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिये यह जीत गुरजीत कौर ने सुनिश्चित की जिन्होंने छठे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला और यही टीम के लिये निर्णायक भी साबित हुआ।

भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रति खिलाड़ियों को 2 लाख देने की घोषणा
महिला हॉकी टीम के विजेता बनने पर भारतीय हॉकी संघ के महासचिव भोला नाथ सिंह ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रति खिलाड़ियों को 2 लाख देने की घोषणा की है तो वहीं पर कोचिंग स्टाफ को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं झारखंड कर संघ के महासचिव विजय शंकर सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उनकी जीत पर सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ी और कमलेश मांझी ने बधाई दी है।