logo

दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट की कराइ गई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे सैंकड़ो यात्री 

indegoranchi2023-08-05_at_11_02_56_AM.jpg


द फॉलोअप डेस्क, रांची 
दिल्ली से रांची इंडिगो की फ्लाइट आ रही थी जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरा, आधे घंटे उड़ान भरने के दौरान विमान के अंदर तकनीकी समस्या आ गई. जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली लिया है. वह विमान ग्राउंडेड हो गया है और दूसरे एयरक्राफ्ट से 180 यात्रियों को रांची भेजा जा रहा है।

विमान में थी तकनिकी गड़बड़ी 

बता दें दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा. पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया. कुछ देर बाद के ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की. 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT