logo

अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप स्कीम में कथित गड़बड़ी की जांच तेज, ACB की टीम रामगढ़ पहुंची

ACB12.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम रामगढ़ पहुंची और जिला कल्याण विभाग के दफ्तर में छानबीन की। एसीबी की टीम ने स्कॉलरशिप से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों को खंगाला। 

जानकारी मिली है कि एसीबी के अधिकारी अपने साथ कुछ दस्तावेजों को ले गये। इस मामले में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक आरिफ एकराम ने कहा कि जांच प्रक्रिया जारी है। सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके राज्य सरकार को सौंप दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के पश्चात ही यह स्पष्ट हो सकेगाा कि योजना के संचालन में  किसी तरह की अनियमितता बरती गई है या नहीं। 

Tags - JharkhandACBScholarship ScamCorruption