द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची से गिरिडीह के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन टाटीसिलवे, बरकाकाना व कोडरमा होते हुए गिरिडीह जाएगी। इसके अलावा मेसरा, हजारीबाग शहर व धनबाद स्टेशन पर भी रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की घोषणा 23 मार्च को की गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अगले कुछ दिनों से ही शुरू हो जाएगा। कई दिनों से इस ट्रेन की डिमांड थी जो अब जाकर पूरी हुई है। इससे रांची व गिरिडीह वालों के लिए आना जाना बेहद आसान हो जाएगा व सस्ते दरों में सफर भी सुगम होगा।

कुल 14 कोच लगाए जाएंगे
ट्रेन के बारे में बताएं तो इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इनमें से एक विस्टाडोम कोच भी लगेगा। यह राज्य का पहला विस्टाडोम कोच होगा। जिसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां रहेंगी। इसके अलावा इसके छत भी प्रियदर्शी होंगे। जिससे इस कोच में बैठने वाले यात्री बाहर की वादियों का लुफ्त उठा सकेंगे। इन कोच में यात्रियों के लिए कुल 44 सीटें रहेंगी। इसके अलावा घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से यह ट्रेन लैश रहेगा। मालूम हो कि यह ट्रेन जंगल,पहाड़ और गुफाओं के बीच से निकलेगी। रेल मंडल के सदस्य अरुण जोशी ने रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने और इसमें विस्टाडोम कोच की स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

ट्रेन के परिचालन का समय
ट्रेन के परिचालन के समय की बात करें तो ट्रेन सुबह 6:10 में रांची से खुलेगी। जिसके बाद यह टाटीसिलवे 6:28 पर पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद 6:30 में ट्रेन यहां से खुलेगी। बरकाकाना आगमन 8:05 में होगा। यहां यह ट्रेन 5 मिनट रुकेगी। यहां से 8:10 में खोलकर ट्रेन कोडरमा 10:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन गिरिडीह दोपहर के 1:10 में पहुंचेगी। जिसके बाद गिरिडीह से यह ट्रेन 2 बजे खुलेगी और रात के 9:30 बजे रांची पहुंचेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT