द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी होने के कारण इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। जिसे 36 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग वापस से अपने दिनचर्या को सुचारू रूप से शुरू कर पाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेट सेवा मंगलवार सुबह 9 बजे से ही शुरू की जानी थी लेकिन परिस्थिति को देखते हुए इसे 12 घंटे और बढ़ा दिया गया। मंगलवार को साहिबगंज में दोनों समुदाय के लोगों ने सौहार्द्र रैली निकाली गई थी। रैली से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

चैती दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी
शनिवार को साहिबगंज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी। चैती दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुलीपाड़ा के कृष्णा नगर में कुछ लोगों ने शनिवार की शाम को पत्थरबाजी की थी। जिसमें सदर एसडीपीओ सहित कुछ पुलिसकर्मी और श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस मामले में 36 लोगों पर नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बजरंग बली की प्रतिमा खंडित करने के बाद किया गया था बंद
वही इस घटना के ठीक 12 घंटे बाद सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बजरंग बली की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया था। जिसके बाद इलाके के लोग काफी आक्रोशित हो गए थे। वहीं कई संगठन के लोग सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ हटाने के लिए पुलिस को अंततः लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके की स्थिति बिगड़ने के कारण डीसी रामनिवास यादव ने इंटरनेट सेवा बंद करा दी थी जो 36 घंटे बाद बहाल की गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT