logo

पलामू हिंसा  : पांकी में अभी भी 2 दिन ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

no_internet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू के पांकी में बुधवार को हुए हिंसा की घटना को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रही है। प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए अगले 2 दिनों तक पांकी की इंटरनेट सेवा को बाधित (interrupted internet service) कर दिया है। इसके अलावा इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय के दो सीनियर आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा और प्रियदर्शी आलोक पांकी पहुंच चुके हैं। दोनों अधिकारी यहां कैंप करेंगे। बता दें कि सुबह आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में 500 जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें डीसी,एसपी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।


13 लोग की हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पूर्व मुखिया भी शामिल है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। बता दें कि पांकी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे। बताया गया कि उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही तीन घरों को भी आग के हावाले कर दिया। वहीं, तनाव बढ़ता देख क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील दिया गया।


धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम इलाके में नजर बनाए हुए हैं। इस साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को पांकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। शांति समिति की बैठक में विवाद और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पलामू के पूर्व एसपी व सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा डीसीए एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया है। पलामू में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद है। इधर घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT