logo

Welcome : बच्चों के साथ भारत लौटीं ईशा, अंबानी परिवार 300 किलो सोना करेगा दान

AMBANI1.jpg

डेस्कः 
भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मां बनने के बाद आज पहली बार अपने देश लौटीं हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में अपने जुड़वां बच्चों, कृष्णा और आदिया को कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के सेडर सेनाई में जन्म दिया था। अंबानी परिवार के सदस्य बच्चों के स्वागत के लिए बेकरार थे। ईशा अंबानी के वर्ली स्थित घर, करुणा सिंधु पर भारत के अलग-अलग मंदिरों के कई पंडितों को बुलाया गया है। यहां बच्चों के लिए पूजा पाठ का भव्य आयोजन किया गया है। 


300 किलो सोना दान करेगा
बताया जा रहा है कि नाना बनने की खुशी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी 300 किलो सोना दान करने वाले हैं। इस खास मौके पर काफी तैयारियां की गई हैं। जानकारी के मुताबिक तिरुपति बालाजी, तिरुमाला, श्रीनाथजी, नाथद्वारा और श्री द्वारकाधीश का प्रसाद बच्चों के स्वागत में बांटा जाएगा। मुंबई के नामी डॉक्टरों का एक ग्रुप लॉस एंजिलिस गया था और वहां से ईशा और दोनों बच्चों के साथ लौटा। अमेरिका के सबसे अच्छे चाइल्ड स्पेस्लिट डॉ गिबसन भी भी ईशा के साथ आए हैं। ईशा और उनके बच्चों को अमेरिका से मुंबई तक कतर फ्लाइट से लाया गया, जो मुकेश अंबानी के दोस्त कतर के अमीर ने भेजी थी।