logo

रामगढ़ उपचुनाव रिजल्ट : धनबल का खेल है, लेकिन मेन मैच अभी बाकी है- हेमंत सोरेन

1089.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए को मिली शिकस्त को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का कहना है कि ये सब धनबल का खेल है। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि सरकार के लिए गए फैसलों का असर उपचुनाव के रिजल्ट पर पड़ा है। इस पर सीएम ने कहा कि अभी तो सरकार ने काम शुरू ही किया है। कई चीजें धरातल पर पहुंची ही नहीं है। मगर चिंता मत करिए, ये सब धनबल का खेल है। जो जनादेश मिला है हम उसका सम्मान करते हैं और विजयी उम्मीदवार को शुभकामना देते हैं। मगर मेन मैच अभी बाकी है। बताते चलें कि मेन मैच का मतलब उनका 2024 के चुनाव को लेकर था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT