रांची:
भारत के कई राज्यों में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड में दिसंबर में अच्छी खासी ठंड पड़ती है। लेकिन इस साल कई हिस्सों में कनकनी कम है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसमें ठंड बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसमस के दिन तो रांचीवासियों को ठंड की अहसास थोड़ा कम हुआ लेकिन नए साल के दौरान ठंड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है। हैप्पी न्यू ईयर में लोगों को ठंड का एहसास होगा। राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों तक झारखंड के कई इलाकों में धूप तो कहीं छाव रहेगा। अगले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में बारिस होने के भी आसार है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का
पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश हजारिबाग जिले में हुई है। यहां 4.4MM तक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में खूंटी का तापमान सबसे न्यूनतम रहा जबकि तो सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया है। खूंटी में 11.8 डीग्री सेल्सियस तो वहीं जमशेदपुर में तापमान 32.2 डीग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

31 दिसंबर तक धुंध और कोहरा
राजधानी रांची की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इससे ठंड का एहसास होगा। बारिश और नमी की वजह से आर्द्रता बढ़ेगी। 28 दिसंबर की सुबह धुंध एवं मैसम शुष्क रहेगा। राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम का कोहरा छाया रहेगा। रांची में 31 दिसंबर तक धुंध और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।रांची में आने वाले दिनों में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसाम साफ हो जाएगा। 2 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।