गिरिडीह:
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके स्थित बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री (Balmukund Steel Factory) में IT की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार अहले सुबह बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री पहुंची और वहां दरवाजा बंद कर छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद फैक्ट्री के प्रबंधक को साथ लेकर टीम बरमसिया स्थित फैक्ट्री के ऑफिस पहुंची। यहां टीम कागजातों को खंगालने में लगी है। वहीं गिरिडीह के अलावा फैक्ट्री के दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। इस रेड के लिए पश्चिम बंगाल से टीम आई है।छापेमारी क्यों की जा रही है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है। वहीं आईटी के कर्मचारी मीडिया से बचते नजर आ रहे है।
