logo

Jharkhand : नामकुम के पूर्व खनन पदाधिकारी आनंद मोहन ठाकुर के आवास में IT की रेड

raid1.jpg

नामकुम:
झारखंड में सुबह से ही इनकम टैक्स (Income Tax) और ED की छापेमारी जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार नामकुम थानाक्षेत्र कालीनगर में पूर्व खनन पदाधिकारी आनंद मोहन ठाकुर (Anand Mohan Thakur) के आवास में IT की छापेमारी जारी है। बता दें कि पूर्व खनन पदाधिकारी के घर साल 2018 में भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इस रेड में उनके आवास से आय से 108.07 फीसद अधिक संपत्ति मिली थी।


सुबह से ही ताबातोड़ छापेमारी
बता दें कि आज सुबह से ही इनकम टैक्स और ईडी की ताबातोड़ छापेमारी राज्य में जारी है। प्रदेश के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घरों पर आईटी ( इनकम टैक्स) का छापा पड़ा है। विधायक प्रदीप यादव के के गोड्डा स्थित आवास पर छापा मारा जा रहा है। वहीं जेल में बंद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल के यहां भी इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। वहीं चाईबासा में शाह ब्रदर्स के यहां भी छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि बरियातू में जमीन खरीद से जुड़े मामले में आयकर विभाग की कार्यवाई हो रही है। बरियातू जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दोस्त सब रजिस्ट्रार के यहां भी ईडी की रेड चल रही है।