logo

रांची : मोंगिया स्टील कंपनी के गिरीडीह और कोलकाता स्थित ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी

gridih3.jpg

रांची:
गिरीडीह के मोंगिया स्टील कंपनी (Mongia Steel Group) के ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी है। बुधवार सुबह से ही गिरीडीह और कोलकाता स्थित ठिकानों पर रेड जारी है। टीम लगातार कागजातों को खंगालने में लगी है। रेड का कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन जानकारी के अनुसार मोंगिया स्टील समूह के संतपुरिया के साथ औद्योगिक इलाके के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।  साथ ही मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर में भी टीम ने दबिश दी गई है। इसके साथ ही लाल फेरो कंपनी के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम कारवाई कर रही है। लाल फेरो आयरन स्पंज तैयार करती है। यह भी जानकारी मिल रही है कि दोनों की कार्रवाई से गिरिडीह आयकर विभाग से जुड़े लोगों को दूर रखा गया है।