logo

गिरीडीह : दूसरे दिन भी जारी है मोंगिया स्टील कंपनी के ठिकानों पर IT की छापेमारी

mongia.jpg

गिरीडीह:
गिरीडीह के मोंगिया स्टील कंपनी (Mongia Steel Group) के ठिकानों पर आज दूसरे दिन भी IT की छापेमारी जारी है। चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया के घर में बुधवार को ही टीम ने दबिश दी थी। इस छापेमारी में आयकर विभाग के हाथ कई जरूरी दस्तावेज लगे हैं। जिसमें जमीन खरीद-बिक्री के कागजात मिलने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस बारमदगी के बाद आयकर विभाग ने जांच और तेज कर दी है। इसके साथ ही टीम ने गिरीडीह और कोलकाता के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाला है।


लाल फेरो कंपनी के मालिक के यहां भी छापेमारी जारी
इसके साथ ही लाल फेरो कंपनी के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम कारवाई कर रही है। आयकर विभाग के सूत्र बता रहे हैं सलूजा स्टील में सिर्फ कुछ हद तक सिर्फ कच्चे माल के खरीद बिक्री में गड़बड़ी मिलने की बात सामने आई है। जबकि लाल फेरो के मालिक चेतू साहू, गांगो साहू और इनके बिजनेश पार्टनर मुकेश और बांके के ठिकानों के साथ विश्वशदीह की लाल फेरो फैक्ट्री में कई ऐसे डॉक्यूमेंट में खरीद बिक्री में गड़बड़ी पाई गई है। गड़बड़ी किस स्तर पर मिला है यह बताने से आयकर विभाग ने इंकार कर दिया है।  जानकारी यह भी मिल रही है कि दोनों की कार्रवाई से गिरिडीह आयकर विभाग से जुड़े लोगों को दूर रखा गया है।


बुधवार से छापेमारी जारी
बता दें कि बुधवार सुबह से ही गिरीडीह और कोलकाता स्थित ठिकानों पर रेड जारी है। टीम लगातार कागजातों को खंगालने में लगी है। रेड का कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन जानकारी के अनुसार मोंगिया स्टील समूह के संतपुरिया के साथ औद्योगिक इलाके के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।  साथ ही मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर में भी टीम ने दबिश दी गई है। इसके साथ ही लाल फेरो कंपनी के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम कारवाई कर रही है। लाल फेरो आयरन स्पंज तैयार करती है। यह भी जानकारी मिल रही है कि दोनों की कार्रवाई से गिरिडीह आयकर विभाग से जुड़े लोगों को दूर रखा गया है।