रांची:
रांची के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर मजीद आलम के हॉस्पिटल और रातू रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बुधवार सुबह पूरे दल-बल के साथ पहुंच कर टीम छापेमारी कर रही है। टीम लगातार कागजातों को खंगालने में लगी है। खबर लिखने तक रेड का कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
