द फॉलोअप डेस्क
यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल कॉपरेशन प्रोग्राम के तहत इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी अपनें दो सहयोगियों के साथ तीन दिनों तक रांची प्रवास पर हैं। मंगलवार को उन्होंने रांची में निर्माणाधिन रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से समझा और जाना। उन्होंनें 656 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शहर में क्या कुछ बुलियादी सुविधाएं हैं और इनका क्या फायदा शहरी नागरिकों को मिलेगा इसकी जानकारी ली। रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार नें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलुओं की जानकारी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखा।
कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की भी दी गयी जानकारी
इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें कई लाइव डेमों भी देखा और यह जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है। उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और अपरेधिक घटनाओं के उद्भेदन में भी इस सेंटर की महती भूमिका है। सदस्यों को यह भी बताया गया कि 24 घंटे कार्यरत इस सेंटर में पुलिस की भी कई टीमें मौजूद रहती हैं।
पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम पर भी चर्चा हुई
गौरतलब है कि रांची और रेजियो इमीलिया के बीच कॉपरेशन सस्टनेबल अर्बन डेवलपमेंट इनेगुरेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई है,जिसके तहत दोनो शहरों के बीच नन मोटराईज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नॉलेज शेयरिंग के कार्यक्रम होना हैं। रेंची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया कि नन मोटराईज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए रांची शहर में पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम कार्यरत है जिसका लाभ हर वर्ग के लोग ले रहे हैं। बच्चे और युवा शैक्षणिक कार्यों के लिए तो कई लोग आवागमन और कई युवा अपनी रोजी रोटी के लिए भी साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची में चल रहे साइकिल सेवा का आनंद लिया।

इंटिग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी ली जानकारी
सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी में विकसित हो रहे यूटिलिटी सर्विसेज की भी जानकारी और पूरे एबीडी क्षेत्र का भ्रमण किया। रांची स्मार्ट सिटी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों नें शहर के विकास,उसमें दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं अपनें तीन दिवसीय और पर्यावरण के लिहाज सेकिए गए उपायों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस शहर को नॉलेज हब के रुप में विकसित कियाजा रहा है और अगर कोई भी विश्वविद्यालय क्यूएस रैंकिंग में 500 रैंक के अंदर हैतो उसे 1 रुपया टोकन मनी पर 25 एकड़ जमीन यूनिवर्सिटी खोलने के लिए दिया जा सकता है।
रेजियो इमीलिया की ओर से भी दियागया प्रेजेंटेशन
रेजियो इमीलिया शहर के तक्नीकी निदेशक नें भी अपनें शहर पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि उनके शहर में सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिया क्या क्या सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंनें बताया कि बहां की सड़कें भी रांची की तरह ही है पर उसमें भी उन्होंनें साइक्लिंग को विशेष तव्वजो देते हुए साईक्लिंग ट्रैक मार्क किया है और वहां साइकिल से दफ्तर जानेवाले लोगों को इन्सेंटिव दिया जाता है।

स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र का किया भ्रमण
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र का साइकिल से भ्रमण किया और स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रही रेजियो इमीलिया शहर की डिप्टी मेयर नें कहा कि यहां जो कार्य हो रहा है वो अव्वल दर्जे का है और ये शहर आसपास के क्षेत्रों के लिए मॉडल शहर होगा। इसके लिए उन्होंनें रांची शहर को बधाई दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT