logo

कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह यात्रा का समापन आज, सभी नेता होंगे शामिल

congress_jai_bharat.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस द्वारा महंगाई,बेरोजगारी,अडाणी पराक्रम और राहुल गांधी के उठाए सवालों को लेकर जय भारत सत्याग्रह यात्रा किया जा रहा था। 5 अप्रैल को इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। 12 दिनों में राज्य के 24 जिलों में चलने वाली यात्रा का आज रविवार को समापन होने जा रहा है। इसके लिए रांची के पुराने विधानसभा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक दल के नेता आलमगीर आलम,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे।


दोपहर के बाद शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि दोपहर के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहली बार प्रदेश प्रभारी का इतना लंबा प्रवास झारखंड में हुआ है। सत्याग्रह यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज जिन मुद्दों को उठा रहे हैं। वह देश का मुद्दा है। देश की जनता जानना चाहती है कि पीएम मोदी और अडाणी के बीच क्या रिश्ता है। अडाणी की कंपनी में जो 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश दूसरे देश से हुआ है। वह पैसा किसका है? आज देश में बेरोजगारी और महंगाई क्यों है? यह सवाल हैं जिनका जवाब देश और राज्य की जनता जानना चाहती है। पीएम मोदी चुप हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT