logo

जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन ने BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को उनके आवास पर दी बधाई

JBa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू की नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में, जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कुच्चू स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें झारखंड भाजपा की कमान सौंपे जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने आदित्य साहू को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के संरक्षक सुनील जायसवाल और संस्थापक पारस जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि आदित्य साहू जैसे जमीन से जुड़े और कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना भाजपा का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने ओबीसी समाज के एक जमीनी प्रतिनिधि को यह गौरव प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।
इस मुलाकात में एसोसिएशन के संरक्षक सुनील जायसवाल, संस्थापक पारस जायसवाल के साथ प्रभात रंजन जायसवाल, आशीष जायसवाल और शुभम जायसवाल सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में जन सरोकार को एक नई मजबूती मिलेगी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update BJP state president aditya sahu news