logo

सुजीत विजय आनंद कुजूर के पक्ष में उतरा जमिअतुल मोमेनिन चौरासी

anand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम के चुनाव में मुसलमानों का बड़ा संगठन जमिअतुल मोमेनिन चौरासी की झारखंड ईकाई भी कूद पड़ा है। संगठन के महासचिव मो शमीम अख्तर ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर मेयर पद के प्रत्याशी सुजीत विजय आनंद कुजूर के समर्थन की घोषणा की है। मालूम हो कि कुजूर को झामुमो ने अपना समर्थन दिया है। जानकारी के अनुसार जमिअतुल मोमेनिन चौरासी झारखंड में मुसलिमों का बड़ा और संगठित संस्था है। इसका समाज पर अच्छी पकड़ और उसका विश्वास भी हासिल है। मोमेनिन चौरासी के समर्थन की घोषणा के बाद सुजीत विजय आनंद कुजूर के पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है।

Tags - Jharkhand Municipal Elections Ranchi Municipal Corporation Mayor Post Sujit Vijay Anand Kujur Jamiatul Momineen Chaurasi Support