logo

जमशेदपुर : साकची-मानगो गोलचक्कर पर भीषण हादसा, ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार दंपति; पति की मौके पर मौत

साकची-मानगो गोलचक्कर पर भीषण हादसा, ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार दंपति; पति की मौके पर मौत

जमशेदपुर
जमशेदपुर में साकची से मानगो जाने वाले गोलचक्कर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए साकची–मानगो मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर यातायात थाना स्थित है, इसके बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है।


जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक दंपति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह घटना एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest