logo

जमशेदपुर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव 9 से 11 जनवरी तक, डीसी ने दी तैयारी के निर्देश

ytkyju.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आगामी जनवरी माह में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन होगा। आगामी 09, 10 और 11 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन इसका आयोजन करने का रहा हैं। इसे लेकर जीआर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस संबंध में डीवी ने कहा कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक साहित्यप्रेमी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिये, ताकि साहित्य उत्सव का लाभ सिर्फ शहर तक सीमित न रहकर पूरे जिले तक पहुंच सके।
बैठक में स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय तथा अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूर्ण करने तथा विभिन्न समितियों का गठन करते हुए सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों और पाठकों के बीच एक संवाद मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने का भी अवसर देगा।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest Updates Jharkhand jharkhand News in Hindi latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates Latest Jamshedpur News Jamshedpur News in hindi Updates J