logo

जामताड़ा में खेत जुताई के दौरान वज्रपात, 40 वर्षीय आदिवासी किसान की मौत

WhatsApp_Image_2026-07-20_at_11_34_28_AM.png

जामताड़ा
जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ पंचायत के चरकमारा गांव में सोमवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मणिलाल सोरेन के रूप में हुई है।
घटना की पूरी जानकारी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे मणिलाल सोरेन अपने खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। बताया जाता है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कुंडहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मणिलाल सोरेन अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Tags - Jamtara Lightning Farmer Weather Jharkhand News