logo

जयंत सिन्हा फिर से हुए एक्टिव, जर्जर पुल को लेकर प्रशासन और कोल इंडिया को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

jayant_sinha_jik.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद चर्चा थी कि वह सक्रिय राजनीति से दूर हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका अंदाज़ कुछ और ही कहानी कह रहा है। गांव-गांव का दौरा, मेडिकल कॉलेज से लेकर प्लांट तक का जायजा, और अब जनता के मुद्दों पर मुखर बयान संकेत दे रहे हैं कि जयंत सिन्हा राजनीतिक जमीन पर मजबूती से वापसी की तैयारी में हैं।
रांची जाते वक्त गिद्दी रिवर साइड पुल पर खड़े होकर जयंत सिन्हा ने पुल की जर्जर हालत पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने सीधा सवाल उठाया क्या जिला प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? आखिर क्यों इस पुल की मरम्मत अब तक नहीं की गई? उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जिला प्रशासन और कोल इंडिया ने 15 दिनों के भीतर इस पुल की मरम्मत नहीं की, तो वे खुद जनता के साथ 'पुल बचाओ अभियान' छेड़ेंगे। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक को पुल पर रोक भी दिया जाएगा ताकि लोगों की जान को खतरे में न डाला जाए।
जयंत सिन्हा ने यह भी चुनौती दी कि अगर प्रशासन को पुल की मजबूती और संरचना पर भरोसा है तो जनता को पारदर्शी रिपोर्ट पेश करें और यह आश्वासन दें कि भविष्य में कोई हादसा नहीं होगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विरोधियों के बीच खलबली है और समर्थक इसे उनकी राजनीतिक सक्रियता की वापसी के रूप में देख रहे हैं साथ ही साथ सवाल अब यह भी है कि क्या जयंत सिन्हा का यह आक्रामक तेवर आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा करेगा?

 

Tags - Jayant Sinha news updates Jayant Sinha latest news jayant Sinha news updates latest jayanT Sinha news Jayant Sinha Active politics latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand Jharkhand News updates latest news updates latest Ne