logo

JBKSS ने चतरा और सिंहभूम लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

रोबीोस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंडी भाषा खतियान संर्घष समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जेबीकेएसएस चतरा लोकसभा सीट से दीपक कुमार गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारेगी। वहीं सिंहभूम सीट से दामोदर हांसदा को। राज्य में पिछले तीन सालों से भाषा, डोमिसाइल, नौकरी-रोजगार के सवालों पर जो युवा आंदोलन की अगुवाई कर रहा है उनका नाम है जयराम महतो। जयराम महतो ही जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं। आंदोलन से उभरे नेता जयराम महतो ने नई राजनीतिक पार्टी 'झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस)' का गठन किया है। पहली बार इसके प्रत्याशी लोकसभा में चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी जयराम महतो प्रत्याशी उतारेंगे। 

जयराम महतो ने ऐलान भी किया है कि झारखंड में 6 सीटों पर उनकी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के बाद गठबंधन या किसी अन्य दल से करार पर फैसला परिस्थिति के अनुसार और जनता की सहमति से लिया जाएगा। जयराम का कहना है कि गिरिडीह में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का दावा सबसे मजबूत है। कसमार, गोमिया, तोपचांची, पेटरवार, पीरटांड़ समेत अन्य प्रखंडों में जेबीकेएसएस को भरपूर समर्थन मिल रहा है।