logo

JBKSS ने शुरू किया 'झारखंड मांगे जयराम' अभियान, सवा 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

a4515.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 8 जुलाई से झारखंड मांगे जयराम अभियान की शुरुआत की गई। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और उपाध्यक्ष संजय मेहता ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि अभियान के तहत 3.15 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। इनसे सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य है झारखंडी आवाम को उनके अधिकारों के लिए एकजुट करना। संजय मेहता ने कहा कि झारखंड की जनता मौजूदा शासन-प्रशासन से परेशान है। बदलाव की मांग हो रही है। लोग जयराम महतो की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। हम भी झारखंडी भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरी ताकत से चुनाव में भाग लेंगे। 

झारखंड में सत्ता परिवर्तन तय है!
जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि उनको झारखंडवासियों का पूरा समर्थन हासिल है। वे वोटर्स का सम्मान करते हैं। विश्वास दिलाते हैं को जो कमी रह गई उसे पूरा करेंगे। जयराम महतो ने दावा किया कि झारखंड में जेबीकेएसएस की सरकार बनेगी। ऐसा काम करेंगे कि झारखंड का नव-निर्माण होगा। 

लंदन से पढ़े प्रकाश ने ज्वॉइन किया जेबीकेएसएस
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोकारो के प्रकाश कुमार ने जेबीकेएसएस ज्वॉइन किया। प्रकाश कुमार ने लंदन के इंपीरियल कॉलज से पढ़ाई की है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई उल्लेखनीय काम किये हैं। अब झारखंड में सियासत से जुड़कर कुछ सकारात्मक करना करना चाहते हैं। संगठन के उपाध्यक्ष संजय मेतहा ने कहा कि हमारी टीम में वैसे सभी लोगों का स्वागत है जो झारखंड के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं। हम पॉलिसी-प्लानिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट की टीम बनाकर राज्य की नीतिगत मसलों का समाधान निकालेंगे। हम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा काम कर रहे लोगों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। 
 

Tags - Jayram MahtoJBKSSSanjay MehtaJharkhand Politics