logo

JBKSS ने अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान को हटाया, बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप 

news083.jpg

रांची  

जेबीकेएसएस ने अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष अकील अख्तर उर्फ रिजवान को उनके पद से हटा दिया है। रिजवान पर बालू लदे वाहनों से अवैधी वसूली करने का आरोप लगा है। इस बारे में अध्यक्ष जयराम महतो ने  पत्र जारी करते हुए कहा है, विभिन्न अखबारों के माध्यम से अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष अकील अख्तर उर्फ रिजवान के कृत्य की जो जानकारी मिली है उसे संज्ञान में लिया जाता है। मामले की पुष्टि के लिए शक्ति महतो, अखलाक अंसारी, शंकर महतो राजीव राय, पप्पु पहाड़ी, हरेन्द्र रजक और गौतम महतो की 7 सदस्य टीम का गठन तत्काल लिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायगी। रिपोर्ट आने तक अकील अख्तर को केन्द्रीय अध्यक्ष,  अल्पसंख्यक मोर्चा के पद से मुक्त किया जाता है। अगले केन्द्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, इसकी सूचना अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से दी जायेगी। रिजवान पर बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। 

क्या है पूरा मामला 
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टरों से JBKSS के नेता वसूली कर रहे थे। इससे परेशान होकर चालकों और ग्रामीणों ने JBKSS के नेता रिजवान अंसारी व अन्य 3 की जमकर पिटाई कर दी। ट्रैक्टर चालकों से मिली जानकारी के अनुसार JBKSS अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान अंसारी स्कार्पियो से डोमनपुर, मनियाडीह रोड़ स्थित तिलैया गांव पहुंचे थे।

मिली खबर के मुताबिक जेबीकेएसएस नेता वहां वे बालू लदे ट्रैक्टर चालकों से 500-500 रुपये मांगने लगे। चालकों से उन्होंने कहा कि हमलोग रांची से आए हैं। JBKSS के नेता हैं। इसका विरोध करने पर उन्होंने चालकों को पुलिस को फोन कर गाड़ी जब्त करा देने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर जयराम महतो ने उनको पद से हटा दिया है।

 
 

Tags - JBKSS Minority Central President Rizwan  Jharkhand News News Jharkhand