रांची:
झारखंड बिजली वितरण विभाग (Jharkhand Electricity Distribution Department ) ने दिवाली और छठ महापर्व (Diwali and Chhath festival) को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सभी एरिया बोर्ड को नोटिस जारी कर दिया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि आगामी पर्वों को लेकर बिजली व्यव्स्था दुरूस्त की जाए। इस दौरान कम से कम बिजली लोड शेडिंग (power load shedding) की जायें। हालांकि सेंट्रल पुल से बिजली की कमी होने पर ही बिजली की कमी हो सकती है। लेकिन बिजली बोर्ड ने अपने संसाधनों को पहले की दुरूस्त कर रखा है। पिछले दिनों निगम एरिया बोर्ड की बैठक भी हुई थी। जहां सभी इलाकों के एग्जिक्यूटिव इंजिनिर्यस (Executive Engineers) को निर्देश दे दिया है कि अपने इलाकों में बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखें।

निगम बोर्ड के आदेश के बाद इंजीनियर्स की बांटी जाएगी ड्यूटी
मिली जानकारी के बाद निगम मुख्यालय के आदेश के बाद अलग-अलग इलाकों में पहले ही बिजली संशोधनों की मरम्मत,बिजली तारों की मरम्मत,फीडर सबंधी समस्या से लेकर पेड़ों की छटाई तक की जा रही है। अलग-अलग इलाकों के एग्क्यिूटिव इंजीनियर्स की मानें तो, त्योहार को लेकर बिजली बोर्ड पहले से तैयार है। सिर्फ निगम बोर्ड के आदेश के बाद इंजीनियर्स को अलग-अलग सब स्टेशनों में शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी बांटी दी गई है। इसमें संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मियों को भी लगाया गया है।