रांची:
झारखंड में इन दिनों बिजली की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसे लेकर सरकार और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) काफी गंभीर दिख रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि JBVNL सरकार से 500 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर लेगा, ताकि बकाये का भुगतान किया जा सके। इसे लेकर बुधवार को JBVNL के एमडी अविनाश कुमार ने बैठक बुलाई थी। जहां इसे लेकर चर्चा की गई। सभी की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को पारित किया गया। बता दें कि जो पैसे JBVNL सरकार से लेगी। उसे वह विधानसभा में जेबीवीएनएल का बजट पारित होने के समय काट लेगी।
