रांची:
JCI (Junior Chamber International) द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में चर्चित एक्सपो (JCI's Expo) का आयोजन 24 नवंबर से होने जा रहा है। 28 नवंबर तक चलने में इस एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी एक्सपो चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। वहीं इस बार हर रोज लोगों के लिए कछ नया देखने के मिलेगा। जैसे फैशन शो,तंबोली,हेल्दी बेबी एंड मॉम शो,पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन डॉग शो जैसे कई इंवेट का आयोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही इसबार स्वस्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार पांचों दिन मुफ्त परामार्श और निःशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। वहीं डिवाइन हॉस्पिटल के द्वारा एंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट वाउचर रहेंगे।

एंट्री करते ही लोग क्यूआर स्कैन की सुविधा
इस बार का JCI का एक्सपो में लोगों को कई सारी नई चीजे देखने के मिलेगी। जैसे की अंदर एंट्री करते ही लोग क्यूआर स्कैन की मदद से लगाए गए सभी स्टॉल की जानकारी ले सकते हैं। इस साल एक्सपो स्पॉन्सर्स में बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रदर्स अकादमी,डिवाइन हॉस्पिटल, नीव प्ले स्कूल,स्वर्णभूमि बैंक्वेट,अल्पाइन मांगो टांगो,प्रभुजी नागपुर, गजानंद ज्वेलर्स,बगला सिक्योरिटी,स्पाइडर फाइबर,प्रांजल फोटोग्राफी और फोटोनगैलेक्सी का नाम शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयोजक सिद्धार्थ जयसवाल और अमन सिंघानिया के साथ संस्था के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, पूर्व एक्स्पो कोऑर्डिनेटर और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।