logo

रांची : JE अभ्यार्थियों ने रिजल्ट निकालने के लिए सीएम को लिखा पत्र

cm_hemant_and_jssc.jpg

रांची:
 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेई अभ्यार्थियों द्वारा JSSC JE नियुक्ति परीक्षा 2021 के रिजल्ट प्रकाशन और नियुक्ति पूर्ण करने को लेकर पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि JSSC द्वारा इस वर्ष जेई के 1293 पदों पर नियुक्ति के लिए 2 बार परीक्षा ली गई है। दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई। लेकिन परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशन अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि सभी जेई नियुक्ति परीक्षा अभ्यर्थियों का निवेदन है कि JSSC द्वारा परीक्षाफल प्रकाशन एवं प्रमाण-पत्र सत्यापन आदि प्रक्रियाओं को पूर्ण कराया जाए। जिससे विगत 8 वर्षों से नहीं हुई यह नियुक्ति पूर्ण सके।


असामाजिक तत्वों द्वारा प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा गत वर्ष झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021, विज्ञापन संख्या 06/2021 के द्वारा कनीय अभियंता (JE) के 1293 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे। जिसके लिए 23 जनवरी 2022 से 22 फ़रवरी 2022 तक आवेदन स्वीकार किया गया था। 3 जुलाई 2022 को परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। तथा इसके साथ ही 5 जुलाई 2022 आंसर शीट भी जारी की गई थी। जिसके बाद असामाजिक तत्वों द्वारा प्रश्न-पत्र लीक करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद 25 जुलाई, 2022 को उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया।


सब होने का बाद भी नहीं जारी हुआ परीक्षा का परीक्षाफल 
इसके बाद JSSC द्वारा उक्त JE नियुक्ति परीक्षा का दोबारा ऑनलाइन आयोजन करवाया गया। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2022 से 07 नवंबर 2022 तक किया गया। इसकी औपबंधिक आंसर सीट 11 नवंबर 2022 को तथा अंतिम उत्तर कुंजी 9 दिसंबर 2022 को जारी किया गया। इसके बाद भी परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशन अभी तक नहीं किया गया है।