logo

रांची : JEDCL के सीएमडी अविनाश कुमार हाईकोर्ट में हुए पेश, मांगी माफी

jbvl.jpg

रांची:
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JEDCL) के सीएमडी अविनाश कुमार (Avinash Kumar) बुधवार को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) में पेश हुए। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। वहीं CMD ने अदालत से मांफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने 23 लाख का चेक दुमका के रानी सती राइस मिल को सौंपा। बता दें कि सती राइस मिल पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर 30 लाख रुपय की वसूली की गई थी। जिसके बाद कंपनी की ओर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सती राइस मिल के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। वहीं JEDCL को कंपनी को 30 लाख रुपय देने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने कहा था कि बिजली बिल का समायोजन कर बकाया राशि वापस करें। लेकिन बोर्ड ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया था। इस पर राइस मिल की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। जिसपर आज सुनवाई हुई।