logo

'Jharbhoomi' सर्वर 7 दिन रहेगा डाउन, जमीन से जुड़े काम होंगे प्रभावित

jh_gov.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसके अनुसार राज्य का 'Jharbhoomi' सर्वर 19 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक डाउन रहेगा। इस दौरान भू-अर्जन, भू-अभिलेख और परिमाप से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी।
उप निदेशक नूतन कुमारी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, झारखंड लैंड रिकॉर्ड्स एप्लिकेशन (झारभूमि) को झारखंड स्टेट डेटा सेंटर (JHSDC), JAP-IT के नए इंफ्रास्ट्रक्चर JHSDC 2.0 में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिस वजह से यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है।
इस अवधि में राजस्व विभाग से संबंधित आम नागरिकों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को 'Suo-moto Mutation' के तहत किसी भी तरह के लेन-देन का नुकसान न हो।
इस संबंध में सभी अपर समाहर्त्ता, जिला अवर निबंधक, उपायुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता और अंचलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharbhoomi news jharbhoomi server news