logo

Job Update : 12वीं पास छात्रों को HCL में मिलेगी नौकरी, 2.20 लाख तक सलैरी

jobs1.jpg

डेस्क:
अगर आपने भी झारखंड से साइंस या कॉमर्स के बिजनेस मैथ से 12वीं पास की है तो यह खबर आपके लिए है।  अब आप बिना जेईई मेंस एडवांस दिए भी बीटेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं HCL जैसी IT कंपनी में प्लेसमेंट भी ले सकते हैं। इसके साथ ही प्लेसमेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 1.70 लाख से 2.20 लाख तक के पैकेज में नौकरी भी मिल सकेगी।  झारखंड श्रम विभाग और एचसीएल टेक्नोलॉजी स्टाफिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए MOU से छात्रों को सुनहरा मौका मिल रहा है। 


यहां से करें रजिस्ट्रेशन
इस एमओयू के तहत 1 साल प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कार्यक्रम एचसीएल टेकबी एचसीएल, टीएसएस की ओर से चलाया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिए इच्छुक छात्र एचसीएल के आधिकारिक वेबसाइट https://www.hcltech.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। निबंधन छात्रों का इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। 
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
•     ऑनलाइन टेस्ट में शामिल होने के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक के साथ मैथमेटिक्स या बिजनेस मैथमेटिक्स से पास होना अनिवार्य है।
•    इसके साथ ही गणित विषय में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य है।
•    इच्छुक छात्र-छात्राएं एचसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ये भी पढ़े:- अलर्ट : केंद्र सरकार का नया नियम, ध्यान नहीं दिया तो 50 लाख रुपये का होगा जुर्माना


सिलेक्शन प्रोसेस
रजिस्ट्रेशन करने वालों छात्रों को इसके बाद 1 घंटे का ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। जिसमें मैथ,इंग्लिश रिजनिंग और निबंध लेखन से सवाल किए जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में सफल होने के बाद इंटरव्यू लिए जाएंगे।इसमें सफल छात्रों का अंतिम रूप से चयन होगा। इन छात्रों की 6 महीने तक ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग होगी। जिसमें कम्युनिकेशन स्किल्स,टेक्निकल स्किल्स जैसी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कंपनी डेटा कास्ट के रूप में 650 रुपए आपको देगी। 6 महीने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद चयन अभ्यार्थी को अगले छह महीने के लिए इंटर्नशिप कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों को एचसीएल के किसी भी कार्यालय में जाना होगा और लाइव प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। इस दौरान छात्रों को 10 हजार मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। ताकि हर वर्ग के बच्चे इससे जुड़ सकें। इस साल प्रशिक्षण सफलता पूर्ण करने के बाद उन्हें फुल टाइम एंप्लॉय बनाया जा सकता है। जो कंपनी के पैरोल पर होते हैं। प्रथम वर्ष का पैकेज 1.70 लाख और 2.20 लाख रुपए के बीच होता है।

 जरूरत पड़ने पर कंपनी कराएगी बीटेक
श्रम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र छात्राओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। कंपनी योग्य उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर बीटेक का कोर्स लेकर आती है। उसमें स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है। जो बीटेक नहीं करना चाहते उनके लिए रोजगार भी उपलब्ध है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT