logo

रांची : महाराष्ट्र में पकड़ाया झारखंड का 15 लाख का इनामी नक्सली, ATS ने किया गिरफ्तार

a3215.jpg

रांची: 

मूल-रूप से झारखंड के रहने वाले 15 लाख के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार को प्रदेश के पालघर जिला स्थित नालासोपारा थानाक्षेत्र स्थित एक चॉल से कारू को पकड़ा। बता दें कि कारु हुलास यादव भाकपा (माओवादी) संगठन में रीजनल कमिटी सदस्य है। 

हजारीबाग का रहने वाला है कारू हुलास
गौरतलब है कि कारू हुलास यादव झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित कटकमसांडी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वो पालघर में इलाज कराने गया था। महाराष्ट्र पुलिस को जैसे ही उसकी सूचना मिली, एटीएस ने कार्रवाई की। महाराष्ट्र पुलिस ने कारू हुलास यादव की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस को भी जानकारी दी है। झारखंड पुलिस के रिकॉर्ड्स के मुताबिक वो मोस्ट वॉंटेड है। वो काफी खतरनाक नक्सली है। झारखंड में इसलिए कारू हुलास के ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। 

चतरा और हजारीबाग में सक्रिय था दस्ता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सली कारू यादव का दस्ता चतरा और हारीबाग के सीमांत इलाकों में सक्रिय है। सीमांत इलाके में कई दुर्दांत माओवादियों के पकड़े या मारे जाने के पश्चात वो इकलौता हार्डकोर नक्सली बच गया था। वो लेवी वसूलता था। पोस्टर चिपकाकर लोगों में दहशत फैलात था। कारू यादव इलाके में लगातार सक्रिय था। कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से कारू हुलास यादव की तलाश थी। आखिरकार कामयाबी मिली। 

नक्सल विरोधी अभियान में आई है तेजी
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में झारखंड में भी नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है। अभी हाल ही में झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ सहित आसपास के इलाकों में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया गया। इस कैंपेन के दौरान कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई। कुछ ने सरेंडर किया। कई नक्सली एनकाउंटर में मारे गए। कुछ ही दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहली बार बूढ़ा पहाड़ में एमआई-17 हेलिकॉप्टर उतारा था।