logo

झारखंडः दो साल से अधिक समय से एक ही पद पर जमें हैं 29 आईएएस अधिकारी

ias7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में आलाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन की फिर सुगबुगाहट शुरू है। मई के अंत और जून के प्रथम सप्ताह तक भारी पैमाने पर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के संकेत मिल रहे हैं। इनमें कई विभागीय सचिवों से लेकर डीसी व अन्य संवर्ग के अधिकारियों का स्थानांतरण सुनिश्चित बताया जा रहा है। इसके पीछे कई कारण हैं। प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करना। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पद भी रिक्त हो गए हैं। साथ ही ट्रांसफर का सरकार पर दबाव होने के अलावा कई आईएएस अधिकारियों का दो साल का टर्म भी पूरा हो चुका है। राज्य में लगभग 29 आईएएस अधिकारी हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही पद पर जमे हैं या पदस्थापित हैं। विनय चौबे के जेल जाने के बाद पंचायती राज विभाग के सचिव का पद रिक्त हो गया है। अमित कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण लगभग एक महीने से सूडा निदेशक का पद खाली है। इसी तरह हरि कुमार केसरी के रिटायरमेंट के बाद कोल्हान आयुक्त का पद वैकेंट है। जनवरी 2025 में बाल किशुन मुंडा के रिटायरमेंट के बाद पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी रिक्त हो गया था। पलामू कमिश्नर का दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है।


एक ही पद पर अधिकतम दो साल रखने का है नियम
आईएएस अधिकारियों के लिए सामान्यतः दो साल का टर्म निर्धारित है। प्रशासनिक सुगमता और बेहतर काम काज के दृष्टिकोण से आईएएस अधिकारियों को दो साल के बाद स्थानांतरित करने का प्रावधान है। लेकिन प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरकार दो साल से अधिक समय तक भी किसी पद पर किसी आईएएस अधिकारी को पदस्थापित करती रही है। सिविल सर्विस बोर्ड (सीएसबी) की सहमति से यह धड़ल्ले से होता रहा है।


कुछ डीसी और अधिकारी खूब चर्चा में
ब्यूरोक्रेसी में ट्रांसफर को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। बोकारो डीसी जाधव विजया नारायणराव विधायक श्वेता सिंह के वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड को लेकर चर्चा में है। वहीं साहेबगंज डीसी रहे राम निवास यादव की भी चर्चा है। धनबाद डीसी माधवी मिश्रा, खूंटी डीसी लोकेश मिश्रा और कोडरमा डीसी मेधा भारद्वाज भी खूब चर्चा में है। मालूम हो ये तीनों एक ही परिवार के हैं। 

दो साल से अधिक समय से एक ही पद पर पदस्थापित आईएएस
सुनील कुमार, प्रधान सचिव पथ निर्माण-24 अप्रैल 2020
के रवि कुमार, सीईओ-7 दिसंबर 2020
अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा-18 अगस्त 2022
नितिन कुलकर्णी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल-25 अगस्त 2022
राहुल पुरवार, प्रधान सचिव उच्च शिक्षा-18 अगस्त 2022
प्रशांत कुमार, सचिव जल संसाधन-27 सितंबर 2022
प्रवीण कुमार टोप्पो, सचिव कार्मिक-17 मार्च 2023
मनोज कुमार, सचिव पर्यटन एवं कला संस्कृति-27 सितंबर 2022
प्रभात कुमार, निदेशक सेंसस-29 सितंबर 2022
राजेश सिंह, निदेशक सर्ड-1 जनवरी 2023
नैंसी सहाय, डीसी हजारीबाग-26 फरवरी 2022
नमन प्रियेश लकड़ा-डीसी गिरिडीह-28 फरवरी 2022
शेखर जमुआर, डीसी गढ़वा-22 परवरी 2023
बाघमारे प्रसाद कृष्णा, डीसी लोहरदगा-28 फरवरी 2022
जिशान कमर, डीसी गोड्डा-11 जुलाई 2022
अभय नंदन अंबष्ट, अपर सचिव महिला बाल विकास-21 नवंबर 2022
एके सत्यजीत, अपर सचिव राजभवन-20 अक्तूबर 2022
आकांक्षा रंजन, निदेशक हैंडलुम-9 मार्च 2022
मनोहर मरांडी, विशेष सचिव नगर विकास-21 अक्तूबर 2022
रवि रंजन, विशेष सचिव-2 फरवरी 2023
ज्ञानेंद्र कुमार, अपर सचिव नगर विकास-21 अक्तूबर 2022
दिनेश यादव, डीडीसी रांची-16 दिसंबर 2022
रितुराज, डीडीसी कोडरमा-16 दिसंबर 2022
अभिजीत सिन्हा, डीडीसी दुमका-22 दिसंबर 2023
पूनम प्रभा पूर्ति, विशेष सचिव गृह-22 अक्तूबर 2022
मनमोहन प्रसाद, विशेष सचिव उद्योग-25 मई 2023
संजीव कुमार बेसरा, श्रमायुक्त-16 दिसंबर 2022
नेहा अरोड़ा, विशेष सचिव पेयजल स्वच्छता-16 दिसंबर 2022
संजय कुमार, सचिव खाद्य आयोग-21 अक्तूबर 2022

डीसी जिनका जुलाई में दो साल कार्यकाल पूरा हो जाएगा
मेधा भारद्वाज, डीसी कोडरमा
लोकेश मिस्रा, डीसी खूंटी
रविशंकर शुक्ला, डीसी सरायकेला-खरसांवा
कर्ण सत्यार्थी, डीसी गुमला
अजय कुमार सिंह, डीसी सिमडेगा
चंदन कुमार, डीसी रामगढ़
विशाल सागर, डीसी देवघर

 

Tags - jharkhandiastransferdc-secretry