logo

सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की 7 बेटियों को मिली जगह

football_girl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बांग्लादेश के ढाका में 18 से 29 मार्च तक सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होना वाला है। इसके लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से 20 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें झारखंड की 7- महिला फुटबॉलरों का भी चयन किया गया है। टीम सेलेक्शन के लिए इंदौर (मध्य प्रदेश) में 21-22 फरवरी तक ट्रायल हुआ था। इसमें देशभर से कुल 35 खिलाड़ियों को रखा गया था। इसके बाद अंतिम रूप से भारतीय महिला फुटबॉल टीम का चयन हुआ है। जिसमें 20 खिलाड़ियों को रखा गया है।


झारखंड के ये खिलाड़ी हैं शामिल
झारखंड की जिन महिला खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। इनमें शिवानी टोप्पो (फॉरवर्ड), साउलिना डांग (मिडफील्डर), विकसित बाड़ा (डिफेंडर, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला-संत पैट्रिक विद्यालय), अनीषा उरांव (गोलकीपर), बबिता कुमारी (फॉरवर्ड), निशिमा कुमारी (डिफेंडर) और ललिता बॉयपाई (मिडफिल्डर, जेएसएसपीएस, रांची)।


विभागीय सचिव और खेल निदेशक ने दी बधाई
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से संचालित प्रशिक्षण केंद्रों एवं खेल विभाग तथा इसके सहयोग से संचालित उपक्रम जेएसएसपीएस प्रशिक्षण केंद्र, रांची में प्रशिक्षणरत जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उन्हें विभागीय सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने बधाई दी है।