logo

रांची : झारखंड की आशा किरण को जूनियर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक, मंत्री मिथिलेश ने दी बधाई 

ोेपो.jpg

रांचीः 
गोवाहाटी में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन झारखंड के लिए बेहद खास रहा। अंतर्राष्ट्रीय एथलीट आशा किरण बारला  ने बालिका (केटेगरी 20 वर्ष में)  2:08.85 सेकेंड का समय लेते हुए झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय एथलेटिक्स संघ  द्वारा 11 से 15 नवंबर  तक असम के साई एथलेटिक्स स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 


मंत्री मिथिलेश ने दी बधाई 
आशा किरण के इस उपलब्धि पर पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, स्थापना दिवस पर गौरव का अवसर। गोहाटी  में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप  के अंतिम दिन बालिका 800 मी. अंडर 20 में आशा किरण बारला ने स्वर्ण पदक जीत झारखंड को गौरवांवित किया है। बेटी आशा को ख़ूब बधाई। JAA और कोच को भी बधाई।


इन सबों ने दी बधाई 
इस उपलब्धि पर  खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग के  प्रभारी बिनोद सिंह,कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, टीम मैनेजर शैलेश शर्मा,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, , राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, प्रिया भारती,राज्य  तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों  ने बधाई दी।