logo

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से फिर होगा शुरू, विपक्ष के तेवर पर सबकी नजर

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होली की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार, 9 मार्च से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू हो रहा है। अब सदन की बची हुई कार्यवाही में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विपक्ष इस बार आक्रामक रुख अपनाता है या पहले चरण की तरह शांत ही रहता है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की डिग्री का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सत्ता पक्ष इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर विपक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर चुका है। बजट सत्र के पहले चरण में विपक्ष की भूमिका अपेक्षाकृत शांत रही थी। सदन में सरकार के खिलाफ विपक्ष का मजबूत हस्तक्षेप देखने को नहीं मिला, जिस पर राजनीतिक हलकों में सवाल भी उठने लगे हैं।
चर्चा यह भी है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए फिलहाल ठोस मुद्दों की कमी है। यही वजह है कि सदन में उसकी सक्रियता कम नजर आ रही है। वहीं झामुमो और कांग्रेस के कुछ विधायकों का कहना है कि विपक्ष पूरी तरह सुस्त पड़ चुका है। उनका दावा है कि सत्ता पक्ष हर सवाल का जवाब देने के लिए पहले से तैयार रहता है, जिससे विपक्ष को नए मुद्दे उठाने का ज्यादा अवसर नहीं मिल पा रहा है।