logo

राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार तीसरी बार उपविजेता बनी झारखंड

1662.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला उड़ीसा में  4 से 14 मई 2023 तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का रविवार को फाइनल हुआ। जिसमें झारखंड की टीम को हरियाणा ने पछाड़ दिया। 3-2 के गोल से मैच गंवाने कर झारखंड की टीम उपविजेता बनी। झारखंड टीम लगातार तीसरी बार उपविजेता हुई। जबकि, हरियाणा लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी। बताते चलें कि वर्ष 2017 में झारखंड टीम हरियाणा को पराजित कर पहली और अंतिम बार चैंपियन बनी थी। उसके बाद से हमेशा हरियाणा चैंपियन बन रही है। फाइनल मैच में झारखंड की टीम से आज के मैच में संगीता कुमारी (जूनियर) और अंकिता मिंज ने एक एक गोल की।

टूर्नामेंट में झारखंड ने किया शानदार प्रदर्शन
इससे पूर्व इस टूर्नामेंट में हॉकी झारखंड की टीम ने उत्तराखंड को 4-0 से, हॉकी पश्चिम बंगाल 18-0 से, हॉकी चंडीगढ़ को 11-0से और हॉकी उत्तर प्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 पराजित कर चुकी। झारखंड  टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT