द फॉलोअप डेस्क
झारखंड को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की Business Reform Action Plan Survey 2024 में ‘टॉप अचीवर’ का सम्मान मिला है। यह पुरस्कार झारखंड को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया। राज्य को यह उपलब्धि बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट एनाब्लर्स, लेबर रेगुलेशन एनाब्लर्स और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई है।.jpg)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड ने पारदर्शिता, निवेशकों की सुविधा और रिफॉर्म्स पर लगातार केंद्रित रखा है। यही वजह है कि आज झारखंड भारत के सबसे बिजनेस-फ्रेंडली डेस्टिनेशन में शुमार हो गया है।
यह सम्मान न सिर्फ राज्य की प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि झारखंड निवेश और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।