logo

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रांची

184.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय झारखंड के सांगठनिक प्रवास के क्रम में रांची पहुंचे। देर शाम  सेवा विमान से आने पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह एवम अन्य ने किया। वहीं, प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि डॉ वाजपेई कल 18 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला जाएंगे। वहां के 6 विधानसभा क्षेत्र बहरागोड़ा, घाटशिला, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई एवम पोटका में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की की समीक्षा करेंगे। 18 मार्च को जमशेदपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 19 मार्च की सुबह रांची पहुंचेंगे। रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद देर शाम सेवा विमान द्वारा रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT