रांची:
पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (10 people gang-raped with software engineer girl) की घटना को अंजाम दिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुराना चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है। इस मामले को लेकर अब झारखंड में सियासत गरमा रही है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shah Deo) ने दुख जताया है और हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा रेप के मामले हो चुके हैं। लेकिन 1% से भी बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई गई है।इस सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हो गई हैं।

हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि चाईबासा के हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट एरिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों के गैंगरेप की जघन्य घटना ने एक बार फिर से झारखंड को बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर शर्मसार किया। हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा रेप के मामले हो चुके हैं। लेकिन 1% से भी बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई गई है।इस सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हो गई हैं।सरकार अविलम्ब बलात्कारियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाए और पीड़िता के इलाज के लिए सारे आवश्यक कदम उठाएं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी में घूमने के लिए हवाई अड्डे के पास गई थी। यहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात कर रही थी। शाम ढलने से हल्का अंधेरा हो गया है तभी वहां कुछ लड़के आ गये और उससे मारपीट कर सुनसान जगह खींच कर ले गये और सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के वहां से छोड़कर भाग गए। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।