logo

इस दिन आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, शुरू हुई कॉपियों की जांच

jac_office.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रिजल्ट से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार मई 2023 के अंत तक जारी हो जाएगा। यानि की आपका रिजल्ट मई महीने के अंत में जारी हो जाएगा। वहीं सबसे पहले साइंस का रिजल्ट जारी होगा। इसके साथ ही बात दें कि आज से कॉपी की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए 19 जिलों में 66 केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मूल्यांकन केंद्र निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जानकारी हो कि इस साल 8 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।


ऑफिशियल पोर्टल पर होगा रिलीज 
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करनी होगी।

एक दिन में 70 कॉपियों का मूल्यांकन
मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में 40 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट व 40 अंक की उत्तरपुस्तिका पर ली गयी थी। 80 अंक की परीक्षा होने पर एक परीक्षक एक दिन में अधिकतम 35 कॉपी का मूल्यांकन करते थे। लेकिन इस साल एक दिन में परीक्षक अधिकतम 70 कॉपी का मूल्यांकन परीक्षक करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा समेत समेत आधा दर्जन विषयों के उत्तरपुस्तिका की जांच पूरी हो गयी है। 

3 अप्रैल, 2023 को खत्म हुई परिक्षाएं
बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक की परीक्षाएं 2 मार्च, 2023 से शुरू हुई थी और 3 अप्रैल को समाप्त हुई थीं। वहीं, इंटरमीडिएट एग्जाम 1 मार्च, 2023 से शुरू होकर 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किए गए थे। वहीं अब परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब कांपियों की जांच शुरू हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT