द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक 31 मई को संपन्न हुई। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। जानकारी के अनुसार करीब 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
-जंगली जानवरों के हमले से घायल होने वालों को मिलेगा डेढ़ लाख सहायता राशि
-एसीबी के कर्मियों के मानदेय में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी
- गेल के लिए चांडिल में 0.28 एकड़ जमीन को 30 साल के लिए देने की स्वीकृति मिली।
- श्रम एवं नियोजन विभाग के नियमावली में संशोधन हुआ।
- झारखंड राज्य में कार्यरत सीआईएटी स्कूल के शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगी है
रांची के नगड़ी में 1.57 एकड़ जमीन को बैंक ऑफ इंडिया को सशुल्क देने पर सहमति बनी।
-पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति 2018 में संशोधन की स्वीकृति मिली।
-पंचायती राज विभाग के त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मानदेय और भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N